BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंदिर में न रखें ऐसे फूल, फैलती है नकारात्मक ऊर्जा और बढ़ता है तनाव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 26, 2022

मंदिर में न रखें ऐसे फूल, फैलती है नकारात्मक ऊर्जा और बढ़ता है तनाव




रेवांचल टाइम्स:वास्तु शास्त्र  में वैसे तो बहुत-सी चीजों के बारे में बताया गया है. जिससे घर में निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और पॉजिटिविटी फैलती है. ऐसे ही वास्तु शास्त्र में पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले फूलों के बारे में भी बताया गया है. ये तो आपने अक्सर देखा होगा कि पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले फूल (vastu tips for flower) कुछ दिन बाद सूख जाते हैं. लोग उन्हें वहीं रखा छोड़ देते हैं. वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए.

इनकी जगह घर में ताजे फूलों का इस्तेमाल करें. माना जाता है कि जहां ताजे फूल रहते हैं वहां वे दूसरे प्राणियों को अपनी एनर्जी से सराबोर कर देते हैं. लेकिन, जब ये फूल (vastu shastra tips for flower) सूख जाते हैं, तो घर में नकारात्मकता भर देते हैं. कहते हैं कि अगर किसी इंसान का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो उसके कमरे में ताजे फूल रख दें. ये रामबाण साबित (vastu tips for dried flower) होता है.

सूखे फूलों का क्या करें-

माना जाता है कि घर में रखे सूखे फूल नकारात्मकता फैलाते हैं. इसलिए इन फूलों को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.

सूखे हुए फूल गमले में भी डाल सकते हैं.

पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों या फिर मंदिर से प्रसाद के रूप में मिलने वाले फूलों को लोग अकसर घर में ही रखा छोड़ देते हैं. इन्हें भगवान का आशीर्वाद समझकर रखते हैं. लेकिन, वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत होता है.

इसके अलावा, आप इन फूलों को किसी पेड़ की मिट्टी (flower vastu tips) में भी गाढ़ सकते हैं.

No comments:

Post a Comment