रेवांचल टाइम्स - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार, 11 अप्रैल को जनपद पंचायत पवई अंतर्गत ग्राम बनौली के कंकाली माता मंदिर परिसर में आयोजित कुंआताल मेला महोत्सव में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मां कंकाली माता के दर्शन कर सभा को संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम श्री चौहान दमोह से अपरान्ह 3.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.15 बजे बनौली हेलीपैड पहुंचेंगे। कुंआताल मेला महोत्सव में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट प्रस्थान कर खजुराहो से वायुयान द्वारा शाम 6.25 बजे भोपाल रवाना होंगे।

No comments:
Post a Comment