BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना निवास अंतर्गत हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर की थी हत्या... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 21, 2022

थाना निवास अंतर्गत हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर की थी हत्या...



रेवांचल टाइम्स - मंडला ज़िले के थाना निवास के अंतर्गत आने वाले ग्राम से दिनांक 19/04/2022 को थाना निवास को डायल 100 के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर घटना स्थल गाँव खुदरी जाकर तस्दीक की गई जो पाया गया कि मृतिका निवासी ग्राम खुदरी थाना निवास का शव उसके मकान में मृत अवस्था में मिला जिसके सिर में गंभीर चोट होने से खून से लथपथ जमीन पर पडी थी, जो मृतिका की सास ने बताया कि पति - पत्नी आपस में झगड रहे थे, कमरे के अंदर से कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज आने पर देखे तो बहु की मृत्यु हो गई। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी धरम सैय्याम के विरुध्द थाना निवास में अपराध क्रमांक 76/2022 धारा 302 ताहि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी निवास को निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला व एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में निवास पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते धरम सैय्याम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि पत्नि के गांव के किसी लडके के साथ अवैध संबंध के संदेह को लेकर कहा सुनी हुई थी उसी विवाद के चलते पास रखी लकड़ी से सिर में मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 20/04/2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।


         वही निरीक्षक थाना प्रभारी एस . एस . सोलंकी , उनि निलेश्वरी काकोडिया , प्रआर . किशोरीलाल अहिरवार , आर .  कैलाश उपाध्याय , आर .श्यामलाल पंद्रे , मआर  रीना नागले की पुलिस कार्यवाही में विशेष भुमिका रही ।

No comments:

Post a Comment