रेवांचल टाइम्स - निवास विकासखंड के शिक्षक पिछले दो वर्षों से इंक्रीमेंट की राशि का इंतजार करते2 थक गये, लेकिन आज दिनांक तक इन्हें इसकी राशि नही मिल पाई। जबकि जिले के अन्य समस्त विकासखंडों के शिक्षकों को यह राशि कई महीनों पूर्व विधिवत मिल चुकी है।
ज्ञात हो कि यहाँ पदस्थ बीईओ की कर्तव्यहीनता के चलते समस्त शिक्षकों को इस बार की होली जैसे प्रमुख त्योहार में भी वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी। इतना ही नही शिक्षकों को मिलने वाली सातवें वेतनमान की क़िस्त/अंतर की राशि का भुगतान भी लंबित पड़ा हुआ है, जिससे अध्यापन कार्य मे लगे कर्मचारियों में बेहद नाराजगी देखी जा रही है।
इससे परेशान होकर तमाम शिक्षक और अध्यापकों ने निवास अनुविभागीय अधिकारी भी को ज्ञापन सौपकर वेतन दिलाये जाने की अपील की थी तब कहीं जाकर शिक्षकों को तनख्वाह मिल सकी थी।
शिक्षकों के दबे स्वर से यह भी जानकारी लगी कि उक्त बीईओ साहब बिना लिये दिये कोई कार्य समय सीमा पर नही कर रहे हैं?
शिक्षकों ने यह भी बताया कि हमारे तीस साथी शिक्षकों को इंक्रीमेंट का भुगतान काफी समय पहले हो चुका है, जिनके भुगतान के बारे में कथित तौर से ये कहा जा रहा है कि जिन्होंने हजार रुपये की घुस दे दी उनका भुगतान समय पर कर दिया गया। जबकि सभी के बिल संबंधी कार्यवाही एक साथ ही कि गई थी।
राम नारायण पटैल --
बीईओ निवास
मेरे द्वारा वेतन संबंधी सभी कार्य समय पर करके जिला पहुँचा दिये गये है , कोषालय की गड़बड़ी के कारण यह स्थिति बनी है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment