रेवांचल टाइम्स - मंडला महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल रात 11:00 बजे खाना खाने की थाली को छोड़कर एक्सीडेंट वाले केस बड़ी खेरी में 18 साल की बच्ची श्वेता एवं कृष्ण कुमार झरिया का रात 11:00 बजे टू व्हीलर वाले वाहन से एक्सीडेंट हो जाता है खबर लगते ही गो पुत्र दिलीप चंद्रौल खाना की थाली छोड़कर तत्काल मौके पर पहुंचते हैं जिला अस्पताल लाकर इलाज करवाया एवं रात 2:00 बजे तक एक और एक्सीडेंट वाले केस ग्राम सुरेहली से पिंकू धनंजय के उपचार में लगे रहे महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई पंकज मलिक भी रात में अपनी सेवा दी
वहीं सुबह 8:00 बजे शशांक चौबे महाराजपुर की तबीयत अचानक खराब हो जाने की स्थिति एवं रक्त की कमी की खबर लगते ही गौ पुत्र दिलीप चंद्रोल ने तुरंत भाई डोनर अभिनव गोयलकर को बुलाकर तत्काल रक्तदान करवाएं
स्थिति ठीक ना होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत जबलपुर रेफर किया जबलपुर में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल जबलपुर के भाईयों के माध्यम से तुरंत रक्त की व्यवस्था करवाई
शाम को ही एक डिलीवरी केस जिसकी जानकारी गन्नू बैरागी (पत्रकार) के माध्यम से अति आवश्यकता होने पर कटरा अस्पताल में एबी पॉजिटिव की व्यवस्था हेतु गो पुत्र दिलीप चंद्रोल ने अभिनेश अग्रवाल के पास गन्नू बैरागी को पहुंचाया एवं अभिनेश अग्रवाल तत्काल कटरा अस्पताल पहुंचे


No comments:
Post a Comment