हम हमेशा अपने पास पर्स(बटुआ) जरूर रखते हैं, जिसमें अपनी दैनिक उपयोग की महत्वपुर्ण चीजों को रखते हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि हम पर्स में ऐसी भी चीजें रख लते हैं, जिसका नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आर्थिक तंगी का शिकार हो जाते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो अशुभ चीजें जिसे रखने से जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
भूलकर भी पर्स में न रखें इन चीजों को -
1. वास्तु शास्त्र की माने तो आपको अपने पर्स में किसी भी देवी-देवता की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. अगर आप पर्स में देवी-देवता की तस्वीर रखते हैं तो आप पर आर्थिक तंगी आ सकती है और जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
2. वास्तु शास्त्र की माने तो अपने किसी करीबी जिसकी मृत्यु हो गई है, उनकी फोटो कभी भी पर्स में नहीं रखना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि अगर आप किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर पर्स में रखते हैं तो आपको विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है.
3. हम जब भी घर पर अकेले होते हैं, तो अक्सर ताला बंद करने के बाद चाबी अपनी पर्स में रख लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो पर्स में चाबी रखने से जीवन में नकारात्मकता आती है, जिससे आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है. इसलिए भूलकर भी पर्स में चाबी न रखें.
4. हम में से ज्यादात्तर लोग बाजार जाते हैं, तो खरीददारी करने के बाद बिल को पर्स में रख लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में पुराने बिल को रखना अशुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि पुरान बिल रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.

No comments:
Post a Comment