BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला तथा दो बच्चों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के मकान और दुकान के अवैध निर्माण किये गए ध्वस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 4, 2022

महिला तथा दो बच्चों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के मकान और दुकान के अवैध निर्माण किये गए ध्वस...

 



रेवांचल टाईम्स– इन दिनों अपरधियों के घरों में चल रहा है मांमा का बुलडोजर छपारा डुंगरिया में महिला तथा उसके 2 बच्चों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी शेख इकरार कुरैशी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आरोपी के छपारा संजय कॉलोनी स्थित पक्के अवैध निर्माण को भी सख्ती से तोड़ने की कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार 2 अप्रैल को छपारा डुंगरिया में किराये के मकान से ज्योति साहू और उसके बेटे तथा बेटी का शव बरामद किए गए थे। उक्त प्रकरण में पुलिस दल द्वारा घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा सायबर सेल की मदद से  प्रकरण की छानबीन कर आरोपी की 2 अप्रैल रात्रि में गिरफ्तार कर किया गया हैं।


इसी तरह कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा भी जघन्य कृत्य के आरोपी शेख इकरार कुरैशी पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 3 अप्रैल को आरोपी के छपारा संजय कॉलोनी स्थित मकान और दुकान के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गई हैं। कार्यवाही के दौरान कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक तथा अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ जैन भी मौके में उपस्थित रहें।


 आरोपी द्वारा शासकीय भूमि खसरा न.953/1 पर 1105 वर्गमीटर पर पक्का मकान  तथा  340 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था साथ ही  ग्राम सिमरिया पटवारी हल्का न.45 की शासकीय भूमि खसरा न.52 में 0.01 हेक्टयर पर अवैध कब्जा किया गया था। दोनों ही शासकीय रकबे से  आरोपी के अवैध निर्माण कार्यो को तोड़ा गया हैं।अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 31 लाख रुपये हैं।


रेवांचल टाइम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment