BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राजस्थानी स्वायत्त सहकारी संस्था का गणगौर प्रतियोगिता संपन्न, विसर्जन कार्यक्रम 04 अप्रैल को.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 4, 2022

राजस्थानी स्वायत्त सहकारी संस्था का गणगौर प्रतियोगिता संपन्न, विसर्जन कार्यक्रम 04 अप्रैल को..



रेवांचल टाईम्स–राजस्थानी स्वायत्त सहकारी संस्था द्वारा हर साल गणगौर प्रतियोगिता रखी जाती है इस साल भी 28 मार्च को अग्रोहा धाम में गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें डांस और गीतों का आयोजन था. गणगौर की लड़कियों ने गीतों में प्रथम स्थान राजस्थानी छोरियों ने प्राप्त किया. द्वितीय स्थान गौर ग्रुप में प्राप्त किया. तृतीय स्थान नखराली छोरियों ने प्राप्त किया. डांस में प्रथम स्थान राजस्थानी छोरियों ने प्राप्त किया है. द्वितीय स्थान गौर ग्रुप में एवं नखराली छोरी ने तृतीय स्थान नखराली छोरियों ने प्राप्त किया सब सभी लड़कियों को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया गया.

 मंच संचालन जया भालोटिया एवं मंजू पालीवाल के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा कमेटी ब्राह्मण समाज के सदस्यों को सम्मानित किया गया. हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा ब्याव ली लड़कियों को गेम खिलाया गया एवं सेल्फी कॉर्नर बनाया गया जिसमें सभी ने भरपूर आनंद लिया कार्य की सराहना की अध्यक्ष द्वारा की गई आने वाले सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया.

अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गणगौर विसर्जन कार्यक्रम हेतु पारंपरिक रुप से भव्य जूलुस के साथ बाजे-गाजे सहित 04 अप्रैल को शाम 04 बजे दुर्गा चौक से दलसागर हेतु प्रस्थान करेगा. जिसमें  समाज की समस्त लड़कियों एवं महिलाओं से अपने-अपने गणगौर को आकर्षक साज-सज्जा व बाजे गाजे से लाने हेतु आमंत्रित किया गया है. साथ ही सजावट व आकर्षक प्रस्तुति के लिए प्रतियोगिता भी रखी गयी है. जिसमें भाग लेने हेतु अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल के मो.नं. 9424710325, संगीता गौर के मो. नं. 7999065773 पर संपर्क किया जा सकता है. सभी ईसर गौर के भक्तगण गणगौर कार्यक्रम में आमंत्रित हैं...


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment