रेवांचल टाइम्स -- मंडला ज़िले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका नैनपुर में नगर का सौंदर्यकरण किया गया हैं पर फुटपात और बहुत से कार्य कराया गया हैं पट दुकान दारो को रास नहीं आ रही पैदल चलने वाली जगहों में अपनी दुकानें लगा दी अबैध अतिक्रमण कर रखा हैं नगर पालिका सब जानकर भी अनजान बांज हुई हैं कभी कभी कभार छोटी मोटी कार्यवाही कर अपना पलड़ा झड़ती नज़र आ आती हैं l
वही नगर का हृदय स्थल बुधवारी बाजार अनेक वर्षों से अव्यवस्था का शिकार हो गया । प्रत्येक वर्ष आग लगने से दुकान जलने की घटना होती नजर आ रही है । जिसमे दुकानदारो का खासा नुकसान होता आ नजर आ रहा है । बुधवारी बाजार में प्रत्येक दुकानदार के द्वारा गर्मी वर्षों ठंड से बचने बचाने पालपर्दा अपनी अपनी दुकानों के सामने बांधा गया है जिससे नगरपालिका का कचरा ढुलाई वाहन व घटना दुर्घटना के समय फायर वाहन नहीं घुस पाता वहीं दूसरी ओर घटना दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है गत दिनों हनुमान मंदिर के सामने दोना पत्तल बहारी की एक दूकान में आग लग गई जिससे दुकान का सारा सामान जलकर खाख हो गया । इस कारण नगर पालिका द्वारा वीते दिवस बुधवारी बाजार के व्यापारियों को दुकान निर्धारित स्थान पर लगाने की हिदायत दी गई थी परंतु सुधार न हो पाने के कारण नगरपालिका के कर्मचारियो द्वारा दुकानदार को पुन : समझाते हुए दुकान के सामने लगे पालपर्दा को हटाया गया ।

No comments:
Post a Comment