BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत विभाग निवास की लापरवाही से हुए हादसे को लेकर निवास मनेरी के कांग्रेस के कार्यकर्ता को जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 24, 2022

विद्युत विभाग निवास की लापरवाही से हुए हादसे को लेकर निवास मनेरी के कांग्रेस के कार्यकर्ता को जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन...



रेवांचल टाइम्स - गर्मी आते ही बिजली विभाग की लापरवाही और किये गए मरम्मत कार्यो की पोल खोल देती हैं विभाग के द्वारा मरम्मत के कार्यो में प्रति वर्ष लाखो करोड़ो रूप खर्च करते हैं फिर भी बिजली की आँख मिचोली बंद नहीं हो पाती हैं l

           वही जानकारी के अनुसार ग्राम मनेरी में विद्युत विभाग निवास की लापवाही से हुए हादसे को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के नाम जिला तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन बताया गया कि 22/04/2022 दिन शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा ग्राम मेढी से चिखली सप्लाई लाइन का तार एक दूसरे से चिपक रहा था।जिसे सुधरने के लिए सहायक यंत्री निवास द्वारा मेंटीनेंस टीम नहीं भेजी गई स्थानीय कर्मचारियों से ठीक करवाया जा रहा था। ना ही आम राहगीर को सावधानी बरतने के लिए निर्देश दिए गए। तभी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता वहा से गुजर रहे थे कार्य करते समय चिपका हुआ तार अचानक नीचे गिरा जो स्कोटी सवार कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदकिशोर यादव के गले में लिपट गया।जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई तुरंत उन्हे जबलपुर रेफर किया गया जहा वह अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है की विद्युत विभाग की यह लापरवाही निद्नीय है। यह हादसे की तुरंत जांच करते हुए सहायक यंत्री के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर संपूर्ण कार्यवाही कराई जाए। इसके अलावा ज्ञापन में दूसरा बिंदु झामाल नदी से शारदा मंदिर तक निर्माणाधीन मार्ग जो की  जीआरटीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है उसमे गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है जिसकी जांच कराई जाए इसके अलावा ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण उक्त मार्ग पर 8 से 10 हादसे हो चुके है जिसमे 2 की मौत हो चुकी है जिसकी जानकारी लेने वाला कोई नहीं है। जो की अत्यंत निदनीय है कार्यकर्ताओं ने कहा  प्रशासन यदि  निर्माणाधीन सड़क की जांच नहीं जीआरटीसी कंपनी के मालिक नितिन बरसैया एवं ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन हेतु मजबूर होना पड़ेगा,जिसकी संपूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी। उपस्थित रहे तारा परस्ते, रॉबिन बडगैया,यतेंद्र गोस्वामी, घनश्याम सूर्यवंशी, गोलू पटेल,सेवसिंग मरकाम इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment