BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक हादसा:बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने रौंदा , युवक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 27, 2022

दर्दनाक हादसा:बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने रौंदा , युवक की मौत




रेवांचल टाइम्स,जबलपुर। उखरी चौकी अंतर्गत दरमियानी रात एक बेकाबू लोडिंग वाहन ने बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। जिसके चलते युवक की तडफ़ते हुए दर्दनाक मौत हो गयी। तो वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

मेडिकल पीएम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि रंजीत चौधरी 20 साल पिता बेलन चौधरी, परसवारे से करमेता बारात में शामिल होने जा रहा था। तभी उखरी चौराहे पर विपरीत दिखा से आ रहे लोडिंग वाहन ने रंजीत को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment