BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 29, 2022

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.......




रेवांचल टाईम्स  - विद्युत की आंख मिचौली एवं अघोषित कटौती को लेकर गत दिवस ग्रामीणों द्वारा विद्युत वितरण केंद्र खैरा पलारी में जाकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया ग्राम पंचायत डोकररांजी के सरपंच अमित राय ने बताया कि ग्राम रेकापार चंदनवाड़ा,थांवरी,पोंगार,कुचीवाड़ा,समनापुर सहित आदि ग्रामों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदेश के मुखिया के नाम ज्ञापन सौंपा अमित राय ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से विद्युत प्रवाह बंद रहती हो जो कि रात्रि में 8:00 बजे के बाद ही प्रवाहित होती है जिस कारण ग्रामीणों के विद्युत संबंधित दैनिक कार्य नहीं हो पाते खैरा पलारी विद्युत मंडल की लचर कार्यप्रणाली से ग्रामीणों को अत्याधिक प्रताड़ित होना पड़ता है अमित राय ने आगे बताया कि यदि 6 मई तक विद्युत प्रवाह ठीक से नहीं होता आघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की जाती तो 6 मई के बाद समस्त ग्राम के ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment