BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट पर भिड़े श्रद्धालु-कर्मचारी, इस वजह से हुई मारपीट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 4, 2022

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट पर भिड़े श्रद्धालु-कर्मचारी, इस वजह से हुई मारपीट



रेवांचल टाइम्स। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गेट नंबर 5 पर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु बीएसएफ जवान है जो अपने बुजुर्ग माता-पिता को बिना प्रोटोकॉल रसीद के मंदिर में प्रवेश कराना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।


महाकाल मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अत्यधिक होने की वजह से प्रोटोकॉल गेट पर भी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। दोपहर में इंदौर से आया बीएसएफ जवान अपनी बुजुर्ग मां और पिता के साथ मंदिर में प्रवेश करना चाहता था। मंदिर कर्मचारियों ने जवान को प्रोटोकॉल रसीद के साथ आने को कहा। इस पर श्रद्धालु और मंदिर के सुरक्षा कर्मचारियों के बीच बहस हो गई।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस विवाद पर महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहाकि मंदिर की ओर से एफआईआर करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। महाकाल थाना टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया की मंदिर समिति और बीएसएफ जवान के बीच मारपीट हुई थी। इसको लेकर दोनों ही पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है। जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में इस प्रकार के विवाद आए दिन होते रहते हैं। वहीं महाकाल मंदिर के आसपास विस्तारीकरण के काम के चलते मंदिर में प्रवेश और बाहर निकलने के कई रास्ते फिलहाल बंद हैं। सामान्य दर्शनार्थी शंख द्वार के पास से और वीआईपी श्रद्धालु प्रोटोकॉल की रसीद बनवाकर गेट नंबर पांच से प्रवेश कर पा रहे हैं। दो ही गेट होने की वजह से इन मार्गों पर भक्तों की भीड़ लगातार बनी रहती है। इसके चलते कई बार विवाद हो जाता है।

No comments:

Post a Comment