BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वच्छता के लिए दौड़ा मंडला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 1, 2022

स्वच्छता के लिए दौड़ा मंडला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया

मंडला 1 अप्रैल 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत शहर एवं जिले के नगरीय निकायों को साफ-सुथरा रखने एवं स्वच्छता का संदेश देने के लिए विगत 2 सप्ताह से अनेक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में 1 अप्रैल को स्वच्छता का संदेश देने एवं शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से साईकिल रैली का आयोजन किया गया। सायरन बजने के पश्चात प्रात 7:30 बजे कलेक्टर आवास से प्रारंभ हुई इस रैली को कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चे, स्काउट गाईड छात्र, आमजन एवं खिलाड़ी शामिल हुए। साईकिल रैली मुख्यालय के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से गुजरती हुई स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुई। इससे पूर्व प्रातः 6 बजे सायरन के साथ शहर भर में साफ-सफाई का एकसाथ कार्य शुरू हुआ। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगरपालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 







स्टेडियम में प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए ली गई शपथ

 

                नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रातः 9 बजे उपस्थित आमजनों, छात्र-छात्रओं, स्काउट गाईड के बच्चे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता शपथ के तहत सभी ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा शासन प्रशासन द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए जारी नियमों के पालन की शपथ ली। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, पीओ डूडा श्री कुर्वेती सहित संबंधित उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment