रेवांचल टाईम्स–आम आदमी पार्टी सिवनी ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत एवं सरकार के भ्रष्ट तंत्र से परेशान होकर तिरंगा यात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई,
शिवराज सरकार के भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र, लूट तंत्र से मध्य प्रदेश के साथ सिवनी जिले की जनता भी तरस्त हो गई है और अब बदलाव चाहती है इसी संदेश के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी सिवनी ने तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौराहे से होती हुई शुक्रवारी बाजार,नेहरू रोड,नगर पालिका से होते हुए कार्यक्रम आयोजन स्थल रॉयल लॉन जबलपुर रोड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंककर नई व्यवस्था तंत्र स्थापना की शपथ ली आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत विस्तृत एवं छोर के आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया
व्यवस्था परिवर्तन हेतु पधारे प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह एवं जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंगरहा का सिवनी में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया तथा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी उनका स्वागत हुआ सत्ता परिवर्तन के नारे भी लगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोकतंत्र दम तोड़ रहा है,जनादेश का सौदा हो रहा है और शिव-राज में लूटतंत्र का तांडव हो रहा है,भ्रष्ट्राचार का आलम यह है कि प्रशासन का कोई ऐसा विभाग नहीं है जहां भ्रष्टाचार न हो ऐसी कोई जगह नहीं जहां सुशासन या लोकनीति से कार्य हो रहा हो ऐसे में प्रदेश में कल्याणकारी राज की स्थापना की आवश्यकता है जिसके लिए आम आदमी पार्टी दृढ़ संकल्पित है।आम आदमी पार्टी के प्रति लोगो का गज़ब का उत्साह है और आप मज़बूती से लक्ष्य 2023 में व्यवस्था परिवर्तन की ओर बढ़ रही है ।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि आज देश एवं प्रदेश मंहगाई से कराह रहा है,आम नागरिक रोज़ी रोटी के लिये संघर्ष कर रहा है तो वहीं देश मे एक महासेल लगी है जिसके तहत बड़े बड़े शासकीय उपक्रम,रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे सहीत तमाम उपक्रम या तो बेंचे जा रहे है या फिर उन्हें ठेके पर दिया जा रहा है जो देश और देश के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ है यदि देश को महंगाई की मार से ,बेरोजगारी से बचाना है ,किसानों के अधिकार की रक्षा करनी है,देश के गौरव को बचाना है ,देश मे कल्याणकारी शासन की स्थापना करनी है तो आम आदमी पार्टी को मजबूत करना होगा।आज गांव गांव में झाड़ू की चर्चा है और जिस तरह दिल्ली और पंजाब में झाड़ू चली है उसी तरह 2023 में मध्यप्रदेश में भी झाड़ू चलानी होगी।
जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा ने कहा कि यह जीत पंजाब की आम जनता की जीत है यह वास्तव में भ्रष्ट तंत्र के विरुद्ध जीत है इस जीत को और अधिक व्यापक बनाते हुए मध्यप्रदेश में और राष्ट्रीय राजनीति में आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन करेगी उन्होंने बताया कि सिवनी जिले में पंजाब जीत के बाद आप के प्रति अपार जन समर्थन मिल रहा है
कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला संगठन मंत्री याह्या आरिफ कुरैशी, नगर अध्यक्ष भैया जी सरकार,उपाध्यक्ष रघूवीर पटेल वरिष्ठ संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया गया
उक्त कार्यक्रम में बरघाट, छपारा, पलारी,केवलारी,घंसौर,केवलारी लखनादौन सहित सम्पूर्ण जिले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सामिल हुए तथा विजय उत्सव में पधारे प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह एवं जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंगरहा का सिवनी में प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया तथा शहर के विभिन्न चौराहों पर उनका स्वागत किया गया जिलासंगठन मंत्री याह्या आरिफ कुरैशी ने सफल कार्यक्रम आयोजन के लिये समस्त कार्यकर्ता बंधुओं,पत्रकार बंधुओ, एवं सहयोगी साथियों का हार्दिक अभिनंदन वंदन के साथ आभार व्यक्त किया ।
रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment