BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समनापुर में अवैध निर्माण करते समय मजदूर को हाईवोल्टेज लाइन से लगा करेंट...मजदूर का अंग झुलसा मौके से कटियार फरार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 5, 2022

समनापुर में अवैध निर्माण करते समय मजदूर को हाईवोल्टेज लाइन से लगा करेंट...मजदूर का अंग झुलसा मौके से कटियार फरार...



रेवांचल टाइम्स - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं कि शासकीय भूमि में अवैध निर्माण वालों को उखाड़ के फेंकना है और जमीन के 10 फीट नीचे गाड़ दूंगा मगर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वाले के मन में कोई खौफ नही है और उनके द्वारा लगातार अवैध निर्माण शासकीय भूमि में कब्जा कर जारी है ओर उनके द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की भूमि में कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा है वही भवन के ऊपर से हाई वॉल्टेज लाईन जा रही है जिसके कारण आज एक घटना घटी और गरीब मजदूर घायल हो गया वही उसकी जान भी जताते बची है


पर्यटन विभाग की भूमि में कब्जा कर भवन निर्माण जारी

ग्राम समनापुर पर्यटन विभाग के होटल के पीछे खाली पड़ी भूमि में नैनपुर नगर के सिगरेट व्यवसायी चंद्रेश कटियार जो कि पर्यटन विभाग के होटल को किराये लिया है वही उनके द्वारा विभाग की बिना सहमति के कमरे और भवन का निर्माण किया जा रहा है वही भवन निर्माण के ऊपर से हाईवोल्टेज लाइन जा रही हैं  उसकी अनदेखी करते हुये चंद्रेश कटियार ने निर्माण कार्य जारी रखा और विभाग को भी गुमराह किया और भवन निर्माण कार्य करते समय ग्राम धमन ग्राम निवासी इंद्रपाल कूड़ापे पिता तुलाराम कूड़ापे उम्र 27 वर्ष को हाई वोल्टेज लाइन से टकरा जाने के कारण जोरदार एक झटका लगा जिससे उसका एक अंग पूरी तरह से झुलस गया वहीं जब घटना घटित हुई तो मौके से कटिहार फरार हो गया ओर ग्राम वासियों ने मजदूर को सिविल हॉस्पिटल में दिखिल करवाया जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है करेंट लगने के कारण वह कुछ भी बाटने में और पहचान नही पा रहा है 


जाँच में जुटी पुलिस 


घटना होने के बाद नैनपुर पुलिस थाना के द्वारा विवेचना की जा रही है और पीड़ित मजदूर के कथन लेकर कार्यवही की जा रही है!

No comments:

Post a Comment