BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोक सेवा केन्द्रों में बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 16, 2022

लोक सेवा केन्द्रों में बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र

मण्डला 16 अप्रैल 2022



शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान अंतर्गत लोक सेवा केन्द्रों पर स्कूलों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की समय-सीमा 30 जून 2022 तक बढ़ाई गई है। जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र से शालाओं में नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण निःशुल्क बनाए जाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 30 जून 2022 तक बढ़ाई गई है।

नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र ऑनलाईन दर्ज कराने के लिए 14 से 23 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के प्राप्त ऑनलाईन दर्ज आवेदन पत्र का निराकरण के लिए 25 से 10 मई तक एवं जाति प्रमाण पत्र प्रिंट आउट संकुल प्राचार्य को उपलब्ध कराने के लिए 11 से 20 मई तक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment