मण्डला 16 अप्रैल 2022
शासकीय आईटीआई मंडला में प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय
अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यशस्वी ग्रुप द्वारा वीई
कमर्शियल पीथमपुर एवं देश प्रतिष्ठित कम्पनियों के लिए अप्रैटिसशिप हेतु चयन किया
जायेगा। इस मेले में वेल्डर, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर आदि ट्रेड के
शासकीय एवं प्राइवेट आईटीआई के उतीर्ण प्रशिक्षणार्थी, 10वी, 12वी उत्तीर्ण विद्यार्थी भी सम्मिलित
हो सकते हैं। अभ्यर्थी 20
अप्रैल को अपने मूल दस्तावेज फोटो एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
अप्रेन्टिसशिप के लिए भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों के अनुसार की जाएगी। इच्छुक अधिक
जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment