BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आँगनवाड़ी एवं स्कूलों में इसी सप्ताह शुरू करें बिजली कनेक्शन का कार्य कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

आँगनवाड़ी एवं स्कूलों में इसी सप्ताह शुरू करें बिजली कनेक्शन का कार्य कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 25 अप्रैल 2022



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में नलजल कनेक्शन एवं विद्युत कनेक्शन के कार्य की समीक्षा करने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में बिजली कनेक्शन लगाने का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि पंचायतों से समन्वय करते हुए आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में बिजली कनेक्शन का काम पूर्ण करें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को इस कार्य में नियमित निगरानी करते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में नलजल कनेक्शन की भी समीक्षा की। बैठक में महिला बाल विकास विभाग, बिजली विभाग, पीएचई तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment