BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडी बोर्ड रीवा के उड़नदस्ता का आतंक, भ्रटाचार न सह पाने के कारण बुढ़ार मंडी के सभी कर्मचारी गए छुट्टी में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 21, 2022

मंडी बोर्ड रीवा के उड़नदस्ता का आतंक, भ्रटाचार न सह पाने के कारण बुढ़ार मंडी के सभी कर्मचारी गए छुट्टी में...



रेवांचल टाइम्स - ज़िले में भ्रटाचार अबैध कमाई आज हर विभाग में जोरो पर हैं और नियम कानून रोज़ बन रहे हैं पर अमल कौन कर रहा ऐ ज़िम्मेदार जान कर भी अनजान हैं l

          वही जानकारी के अनुसार आज कल कृषि उपज मंडी बुढ़ार में भ्रस्ट अधिकारी और भ्रटाचार चरम सीमा में हैं भ्रस्ट अधिकारी के चलते भ्रटाचार न सह पाने के कारण विभाग के   सभी कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर चले गए हैं। 

         विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि, मंडी बोर्ड रीवा के उड़नदस्ता प्रभारी बुद्धसेन सिंह और सहायक प्रभारी सुधीर शुक्ला द्वारा पूरे शहडोल संभाग में भ्रटाचार बड़ी तेजी से फलफूल रहा हैं रिश्वत का खेल खुलेआम चल रहा हैं बिना रिश्वत के कोई भी नही निकल पा रहा है वही जानकारी के अनुसार महुआफूल का अवैध व्यापार कराया जा रहा है। जिसके कारण अनूपपुर और मेडियारास में स्थित कोल्डस्टोरेज में महुआफूल का धड़ल्ले से अवैध भंडारण हो रहा है। भारी मात्रा में मंडी फीस, जी. एस. टी. और आयकर की चोरी होने की शिकायतें आ रही है। विगत सप्ताह बुढ़ार मंडी के लोकल स्टाफ द्वारा उड़नदस्ता के अवैध कृत्यों का विरोध करते हुए महुआफूल के पांच वाहनों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया था, जिससे तिलमिलाकर बुद्धसेन सिंह द्वारा बुढ़ार मंडी के कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की गई और एक वाहन को जबरदस्ती कर अवैधानिक तरीके से छुड़वाया गया था। जब इसकी शिकायत कर्मचारियों द्वारा अपने संभागीय अधिकारी डी. एस. से की गई तो, डी. एस. द्वारा उल्टा लोकल कर्मचारियों को चुप रहने की हिदायत दी गयी और सस्पेंड करने और ट्रांसफर करने की धमकी दी गयी। इससे परेशान होकर मंडी सचिव सहित सभी कर्मचारी सामुहिक रूप से मेडिकल अवकाश में चले गए हैं। अब बुढ़ार मंडी के फील्ड में एक भी कर्मचारी नहीं है, उड़नदस्ता द्वारा धड़ल्ले से अवैध व्यापार करवाया जा रहा है, इस समय महुआफूल का पीक सीजन है ऐसे में शासन को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। और विभाग के ज़िम्मेदार जानकर भी अनजान बने हुए या फिर समय समय में मिल रही नोटों की पट्टी बंधी हुई देखना बाकि हैं की क्या ख़बर प्रकाशन के बाद ज़िम्मेदार नोटों की पट्टी उतार देखेंगे या फिर वैसा ही चलेगा जैसा चल रहा हैं....

No comments:

Post a Comment