रेवांचल टाइम्स -- अजनियां बडे घाट हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर अजनियां में हनुमान मंदिरों में दोपहर से ही सुंदर कांड,हनुमानचालीसा,रामधुन का आयोजन किया गया जो पूरी रात चलता रहा जहाँ हनुमान भक्त रामधुन में झूमते नजर आए माता बहनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बड़े घाट हनुमान मंदिर के द्वारा वाहन रैली निकालकर बस स्टैंड अंजनिया में समापन किया गया उसके पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन बड़े घाट हनुमान मंदिर के द्वारा बस स्टैंड दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किया गया प्रशासन हर चप्पे चप्पे में नजर रखी हुई थी ।कि कोई भी असामाजिक तत्व धार्मिक फिजा ना बिगाड़े। चोकी प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के दिशा निर्देशन में पुलिस बल नजर रखे हुए थे ।।


.jpeg)
No comments:
Post a Comment