BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर पुलिस द्वारा नैनपुर महाविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 24, 2022

नैनपुर पुलिस द्वारा नैनपुर महाविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया...






रेवांचल टाइम्स -- नैनपुर महाविद्यालय में नैनपुर पुलिस थाना की महिला विंग के द्वारा एक जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। लगातार घटित हो रहे अपराधों जैसे साइबर क्राइम,ऑनलाइन फ्रॉड, महिला पर अत्याचार को लेकर नैनपुर महाविद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर निधि नेमा ने अपने सहकर्मियों के संग कॉलेज में जन जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज में उपस्थित छात्र छात्राओं को इसकी विस्तृत जानकारी दी। और उन्होंने बताया कि किस तरीके से आज सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर अपराध में लिप्त अपराधियों द्वारा भोली-भाली जनता को गुमराह कर उनकी जमा पूंजी लूट रहे हैं। और लगातार धोखाधड़ी  की जा रही है।



आज हर व्यक्ति ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर अपने दैनिक कार्य कर रहा है। वही अपराधी इसका पूरी तरह से फायदा उनको लालच देकर कर रहे हैं। वहीं महिलाओं पर भी सामाजिक रुप से अत्याचार की रोकथाम के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विस्तृत रूप से सब इंस्पेक्टर सुश्री निधि नेमा ने विस्तृत जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने की अपील की और सहायता पड़ने पर पुलिस का सहयोग लेने की भी बात कही। यह जागरूकता अभियान लगातार नैनपुर के सभी स्कूलों में कार्य दिवस पर किया जा रहा है।इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सुरक्षा की जानकारी देना है।

No comments:

Post a Comment