★ आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानुन एवं सूरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने मंडला पुलिस के सभी अनुभागों में मॅाक ड्रिल का अभ्यास, पुलिस अधीक्षक द्वारा आज रक्षित केन्द्र के परेड ग्राउंड पर पुलिस अधिकारियों उपस्थिति में जवानों द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया
रेवांचल टाइम्स मण्डला - पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानुन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों को अपने अपने अनुभाग अंतर्गत माॅक ड्रिल का अभ्यास करने हेतु निर्देशित किया गया था। एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा भी पुलिस लाईन में माॅक ड्रिल का अभ्यास कर विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी/दंगाईयों से कैसे निपटे और शांति व्यवस्था कैसे कायम करें। इस संबंध में अपने मातहतों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। बलवा ड्रिल में वास्तविकता लाने एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देशन पर आर.आई. कमलेश परस्ते द्वारा पुलिसकर्मियों की दो पार्टियां बनाई गई।एक पार्टी को प्रदर्शनकारी/दंगाई बनाया गया था तथा एक पुलिस पार्टी में मजिस्ट्रेट,डॉक्टर, पुलिस आर्म्स पार्टी सहित अलग-अलग पार्टियां बनाई गई थी।
बलवा ड्रिल में बकायदा प्रदर्शनकारी एवं प्रशासन व पुलिस के मध्य चर्चा, समझाईश दिखाया गया। जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत से समाधान नहीं हुआ और प्रद्रर्शनकारी/दंगाई उग्र होकर कानूनों का उल्लंघन करने लगे तब पुलिस पार्टी अश्रु गैस, हल्का बल प्रयोग व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण एवं शस्त्रों का प्रयोग प्रद्रर्शनकारी/दंगाईयों को नियंत्रित किया गया। इस दौरान प्रद्रर्शनकारी/दंगाईयों के हमले से घायल पुलिसकर्मियों का बचाव का अभ्यास जवानों द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार द्वारा बलवा ड्रिल में पाई गई खामियों पर विस्तृत रूप से पुलिसकर्मियों को समझाया गया और इसका अभ्यास कर सुधार करवाया गया। बलवा अभ्यास के बाद पुलिस अधीक्षक मंडला के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लेग मार्च भी मंडला पुलिस द्वारा निकाला गया, पुलिस लाईन मंडला से शुरू हुए फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारियों व जवानों ने नेहरू स्मारक, अंबेडकर चौक, ईलाही चौक, कोष्टा मोहल्ला, कचेहरी मोहल्ला सहित समूचे शहर में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में शामिल करीब 150 जवानों व अधिकारियों का पुलिस अधीक्षक ने हौसला बढ़ाया तथा नागरिकों से सुरक्षा व शांति व्यवस्था की प्रतिबद्धता दोहराई।
माँक ड्रिल मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी अश्विन कुमार, डीएसपी राहुल कटरे, आरआई कमलेश परस्ते , टीआई कोतवाली आशीष धुर्वे, टीआई महाराजपुर रामेश्वर ठाकुर, टीआई विजय सिंह ठाकुर,टीआई यातायात सुभाष बघेल, टीआई ममता, सुबेदार, उपनिरीक्षक तथा पुलिस लाइन, थाना/चौकियों के पुलिसकर्मी, पुलिस अस्पताल के मेडिकल स्टाफ एवं फायर ब्रिगेड की टीम शामिल थे।
"अनुभाग बिछिया, नैनपुर, निवास द्वारा भी मॅाक ड्रिल का अभ्यास किया गया जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी सहित थाना चौकी का अमला शामिल रहें।"

No comments:
Post a Comment