रेवांचल टाइम्स - हनुमान उत्सव से पूर्व जामसावली मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम देखने पहुँचे एसपी विवेक अग्रवाल
छिंदवाड़ा आगामी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रसिद्ध जाम सावली मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या में आने की संभावना के मद्देनज़र मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी वाहनों का प्रवेश केवल पार्किंग स्थल तक रहेगा, मंदिर के प्रवेश द्वार तक वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी वंडर नाम की दिशा से तथा सौंसर की दिशा से आने वाले वाहनों के लिए पृथक पृथक दोपहिया वाहनों तथा 4 पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिस अधिकारी मंदिर परिसर की निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी उपद्रवी, असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न कर सके।महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती मंदिर परिसर में की गई है। CCTV कैमरे से संपूर्ण मंदिर परिसर की निगरानी भी की जावेगी। मंदिर परिसर में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहाँ जनता की मदद के लिये पुलिस रहेगी।


No comments:
Post a Comment