रेवांचल टाइम्स - चौरई में 14 अप्रैल 2022 को विधायक कार्यालय में चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजूलाल वर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व युवाओ की विशेष उपस्थिति में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 131वे जन्मदिवस पर उन्हें याद कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती। विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने इस मौके पर बाबासाहेब अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में आधुनिक भारत का निर्माता बताया कहा बाबा साहब अंबेडकर ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजूलाल वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजूलाल वर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी, अमित चौरसिया, कुलदीप सेंगर, बसंत माहोरे, तुरकसिंह रघुवंशी, रामेश्वरप्रसाद सोनी, धीरज खंडेलवाल, अंकित पांडे, हर्ष विश्वकर्मा, आनंद पटेल, अनमोल सिंह चौधरी, गजेंद्र यादव, अर्जुन नागवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment