BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजीविका स्वसहायता समूह की महिलाओं ने निकाला स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत केंडल मार्च... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 13, 2022

आजीविका स्वसहायता समूह की महिलाओं ने निकाला स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत केंडल मार्च...


रेवांचल टाइम्स -- नैनपुर दिनांक 12/04/2022 को शाम को शासन के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर को नम्बर वन बनाने के लिए लगातार स्वच्छता के किए जनता को नुक्कड़ नाटक,रंगोली प्रतियोगिता,चित्र बना कर जागरूक किया जा रहा है।उसी कड़ी में आज शाम को नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे के दिशानिर्देश ओर मार्गदर्शन पर आजीविका महिला स्व सहायता समूह की नगर पालिका कर्मचारी सी ओ श्रीमती विद्या डेहरिया द्वारा नगर पालिका प्रांगड़ से केंडल जलाकर आजीविका महिला समूहों, नगर पालिका के कर्मचारियों, के द्वारा रैली निकाली गई जो कि बस स्टैंड से होते हुए बाजार चोंक होते हुए नगर पालिका में जाकर समाप्त हुई।इस रैली के माध्यम से जनता को स्वच्छता से सम्बन्धित जानकारी दी गई,कचरा डस्टबिन में डालने के लिए कहा,नगर स्वच्छ रहेगा तो बीमारी नही होगी,गन्दगी नही होगी,नगर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है ।इस रैली में नगर पालिका के कर्मचारी राजू पंजवानी,सुमित हरदाहा, प्रेम चौटेल महिला आजीविका स्व सहायता समूह नैनपुर की समस्त एवम नगरपालिका के समस्त कर्मचारी भी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment