BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर बम्हनी नगर में धड़ल्ले से चल रहा जुआ और सट्टा और अवैध शराब का कारोबार प्रशासन सिर्फ कागजी खाना पूर्ति करने में कर रहा टाइम पास.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

नैनपुर बम्हनी नगर में धड़ल्ले से चल रहा जुआ और सट्टा और अवैध शराब का कारोबार प्रशासन सिर्फ कागजी खाना पूर्ति करने में कर रहा टाइम पास....

रेवांचल टाइम्स - मंडला जिला बहुत सी शांत हैं और यहाँ पर बड़े शंतिप्रिय लोग निवास करते हैं और यहाँ के जनप्रतिनिधि तो कुछ ज्यादा ही शांत प्रजाति के इन सफेद पोस ने ने तो कसम खा रखी है की कुछ भी हो हम केवल अपना और अपने परिवार को सम्पन्य कैसे जल्द से जल्द यह कार्य में लगे हुए ज़मीन खरीदना पेट्रोल पंप चालू करना और अभी बड़ी तेजी से ज़िले के प्रतिनिधियों के बड़े बड़े अनाज गोदाम रहे हैं इन्हे जनता से कोई लेना देना नहीं हैं.. 

        वही प्रदेश के मुखिया की बातें सिर्फ हवा में जुमले ही साबित हो रही हैं क्योंकि उनके आदेश को जुआ सट्टा और अवैध शराब बेचने वाले सिर्फ हवा में उड़ा कर मजा ले रहें हैं प्रदेश के मुखिया का आदेश सिर्फ कागजी खाना पूर्ति करते नजर आ रहा है वही जुआ और सट्टा और अवैध शराब बेचने वालों पर इसका कोई असर नही हो रहा है 

           वही मंडला ज़िले के नैनपुर बम्हनी नगर में धड़ल्ले से जुआ और अवैध शराब थानों के आसपास और बोलोरो में दिन में चार बार भर भर कर कुचियो के पास पहुंचाया जा रहा हैं और बेची जा रही है जिससे रोकने में स्थनीय प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है वही बम्हनी, नैनपूर नगर में रात दिन जुआ और अवैध शराब का परिवहन करते नोजवान युवक देखे जा सकते हैं मगर प्रशासन रोकने की बजाये अवैध कारोबारियों का खुला समर्थन करता नजर आ रहा है इसकी पीछे की वजय तो अब लोग समझने लगे हैं l


गली मोहल्ले में खुली शराब की गुमठी 


बम्हनी, नैनपुर नगर का कोई ऐसा वार्ड नही बचा है जहाँ अवैध शराब की गुमठी ना हो और फोन करते ही घर पहुँच सेवा भी शराब माफियाओं के द्वारा दी जा रही है मगर कहते हैं सिक्के की चमक के आगे अधिकारियों की बोलती बंद हो जाती है तो बम्हनी और नैनपुर नगर में सच साबित हो रही है मगर देखना है कि प्रशासन शराब माफिया और जुआ सट्टा पर कब कार्यवाही करता है या सिर्फ कागजों में खाना पूर्ति करके मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है  

         वही शराब कंपनी के बड़े कारोबारियों को सिर्फ अपने हिस्से से मतलब होता है करने वाले कुछ चंद ठेकेदार और अधिकारी सिर्फ दरकिनार करके वहीं प्रशासन को लगातार शिकायत होने के बाद भी सिर्फ कार्रवाई का ढिंढोरा पीटते नजर आ रहा है l

No comments:

Post a Comment