BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुएं में उतराता मिला लापता बच्चे का शव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 26, 2022

कुएं में उतराता मिला लापता बच्चे का शव




 केवलारी के झगरा ग्राम का मामला, 48 घंटे बाद मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

रेवांचल टाइम्स केवलारी --सिवनी जिले के केवलारी थाना अंतर्गत झगरा में लगभग 5 वर्षीय मासूम बालक वेद उर्फ डुग्गू पिता गजानंद सोलंकी के लापता होने से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई थी। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पता लगाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे थे। शनिवार की शाम से रात व रविवार समेत सोमवार को भी जगह-जगह तलाशी अभियान की जा रही थी। वही लापता बालक का शव लगभग 48 घंटे के बाद बालक के घर के पास ही एक डबरानुमा छोटे कुएं में मिला है।


सोमवार को शाम शव मिलते ही परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है। वही शव को कुएं से बाहर निकालकर उसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए केवलारी भेज दिया गया है। इस मामले में सोमवार को सुबह से ही पुलिस टीम व ग्रामवासी गांव के अन्य कुआं तालाब में तलाश कर रहे थे। वहीं घर के एक डबरानुमा कुआं है। जिस पर बालक का शव उतराता हुआ नजर आया। जिसे देख सभी हतप्रभ रह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता बालक की तलाश के लिए आसपास के लगभग 10 से 12 कुआं को देखा गया। कुएं के पानी को भी खाली कराया गया। लेकिन लापता बालक का कहीं पता नहीं चल सका था। सोमवार शाम को पुलिस जब नाले के आगे डबरानुमा कुआं जिसकी गहराई लगभग 10 फुट है। वहां बालक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जहां शव को निकालने के लिए ग्रामवासी और पुलिस के जवान नीचे उतरे तथा शव निकाला गया। शरीर फुला हुआ पाया  गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा बनाया तथा केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बालक स्वयं कुएं में गिर गया था या बालक की हत्या हुई है। इन सब बातों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है और सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment