BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
27 अप्रैल को ज़िले में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाऐगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज कि 722वी जयंती....निकलेगी विशाल रैली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 26, 2022

27 अप्रैल को ज़िले में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाऐगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज कि 722वी जयंती....निकलेगी विशाल रैली...






रेवांचल टाइम्स - मंडला ज़िले में 27 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती, जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अप्रैल दिन मंगलवार 2:00 बजे से महिलाओं द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है एवं दिनांक 27 अप्रैल दिन बुधवार  को सुबह 8:00 बजे श्री राम वार्ड से विशाल वाहन रैली जो कि शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाराजपुर संगम घाट पहुंचेगी वहां पर विधायक देव सिंह सैयाम द्वारा टिंन सेट का भूमि पूजन किया जाएगा जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला विशिष्ट अतिथि रहेंगी एवं उसके पश्चात वाहन रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए झूला पुल सेन समुदायिक मंगल भवन पहुंचेगी जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री एवं संपतिया उइके राज्यसभा सांसद एवं  विधायक देव सिंह सैयाम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी रमेश श्रीवास (काकाजी ) विश्व हिन्दू परिषद धर्माचार्य संपर्क प्रमुख  महाकौशल प्रान्त,, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सेन समाज जबलपुर*  युवा अध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास  संगठन मंत्री सीता राम सेन मिडिया प्रभारी रोहित सेन भारतीय सेन समाज  जबलपुर, पी डी सराठे (सहायक संचालक कृषि सेवानिवृत्त) 

 आदि जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा एवं सेन महाराज का पूजन अर्चन किया जावेगा अतः समाज के समस्त स्वाजाति बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है ||

कार्यक्रम -

26.04 .2022 दिन मंगलवार

समय-2:30 बजे 

सुंदरकांड का पाठ महिला मोर्चा द्वारा 

27.04.2022 दिन बुधवार 

वाहन रैली प्रातः 8:00 बजे 

श्री राम वार्ड से निकाल कर नगर व उपनगर भ्रमण करेगी

No comments:

Post a Comment