Breaking

revanchal times new

शिल्पी, कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए जानकारियाँ

मण्डला 23 अप्रैल 2022


कौशल विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत कुम्हारी कार्य में संलग्न शिल्पी, कारीगरों को जिला, संभाग, राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 10 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके तहत प्रशिक्षण के पात्रता अंतर्गत शिल्पी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा शिल्पी कम से कम 5वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

प्रशिक्षणार्थियों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण के इच्छुक हितग्राही अपना आवेदन पत्र 28 अप्रैल 2022 को शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत मंडला ग्रामोद्योग एवं माटीकला में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में पदेन जिला माटीकला बोर्ड जिला पंचायत मंडला में कार्यालयीन समय पर मो.नं. 8959500194 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new