परिजन इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस को मीडिया के माध्यम से ही इस मामले की जानकारी मिली। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।
आता देख लगा दी छलांग
समालखा खटीक बस्ती निवासी संतलाल 1994 में नगर पालिका के पार्षद रहे। रविवार शाम करीब 6:30 बजे संतलाल दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर समालखा के पास फ्लाईओवर पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व पार्षद ने ब्लूजे के सामने कूदने की बात कही। इस बीच लोग उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह फ्लाईओवर से कूदने की जिद्द पर अड़े रहे।

No comments:
Post a Comment