BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर पालिका मंडला के जिम्मेदार करवा रहे हैं सरकारी भूमि में अबैध कब्ज़ा, जिला उद्यानिकी विभाग के गेट के बाजु से ठेला रख किया अवैध क़ब्ज़ा.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 5, 2022

नगर पालिका मंडला के जिम्मेदार करवा रहे हैं सरकारी भूमि में अबैध कब्ज़ा, जिला उद्यानिकी विभाग के गेट के बाजु से ठेला रख किया अवैध क़ब्ज़ा....




रेवांचल टाइम्स - मंडला नगर पालिका के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते नगर में बेजा अबैध कब्ज़ा अतिक्रमण जारी हैं जिससे स्थानीय व्यापारियों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं पर जिम्मेदारों को क्या पड़ी हैं उन्हें तो केवल अपनी जेब की पड़ी हैं जो समय समय गर्म होती रहे जिसको जो करना हैं करें हम वही करगे जो हमें करना हैं...

         वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं कि शासकीय भूमि में अवैध निर्माण वालों को उखाड़ के फेंकना है और जमीन के 10 फीट नीचे गाड़ दूंगा मगर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वाले के मन में कोई खौफ नही है और उनके द्वारा लगातार अवैध निर्माण शासकीय भूमि में कब्जा कर जारी है...


जिला उपसंचालक उद्यानिकी  विभाग के गेट में लगाई टीन का ठेला रख कर किया भूमि में अतिक्रमण वही विभाग ने भी किये गए अतिक्रमण को लेकर केवल नोटिस देकर खानापूर्ती की हैं जब इस अबैध अतिक्रमण के बारे जानना चाहा तो उनका कहना हैं की जो अतिक्रमण किया गया हैं वह नगर पालिका की जिम्मदारी हैं हमने तो हटाने की नोटिस दे दिया हैं अब हटना तो नगर पालिका को हैं कब हटाती हैं l



 नगर में जगह जगह नगर पालिका और राजस्व, नजूल विभाग की मिली भगत से खुले आम चल रहे अबैध अतिक्रमण और कब्ज़ा विभागों को जानकारी के बाद भी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं नगर चल रहे अबैध क़ब्ज़ा और अतिक्रण कोलेकर जिला कलेक्टर ने कार्यवाही करने को विभागों को आदेशित किया हैं इसके बाद भी विभागों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है!

No comments:

Post a Comment