मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में की
विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा
मण्डला 9 अप्रैल 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की
अध्यक्षता में कलेक्टर कमिश्नर कॉफ्रेंस आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने वीसी के
माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी, आईजी, डीआई जी को संबोधित किया।
श्री चौहान ने भू-माफिया के विरुद्ध प्रदेश भर में चल रही कार्यवाही की विस्तृत
समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन भू-माफियाओं को चिन्हित करें तथा उन पर विभिन्न
कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में भू-माफिया
द्वारा किए गए अतिक्रमण एवं भू-माफियाओं से जमीन मुक्त कराने के लिए की जा रही
कार्यवाही की सराहना की और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि
आगामी दिनों में भी भू-माफियाओं को चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही जारी रखें।
उन्होंने कहा कि दुष्टों को दंड दें, विधि का शासन स्थापित करें, यही राजधर्म है। श्री
चौहान सभी कलेक्टर एवं एसपी से भू-माफिया के विरुद्ध हो रही कार्यवाही के
सकारात्मक फीडबैक भी प्राप्त किया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में एनआईसी कक्ष मंडला से
कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी
बाटड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह
चौहान ने कहा कि महिलाओं के प्रति अत्याचार करने वाले, गरीबों को सताने वाले, अतिक्रमण से शासकीय भूमि
पर कब्जा करने वाले तथा अन्य किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त माफियाओं को
बक्सें नहीं बल्कि कार्यवाही जारी रखें। उन्होंने प्रदेश के उन सभी जिलों को बधाई
दी जहां बड़ी मात्रा में भू-माफिया के चंगुल से शासकीय भूमि का अतिक्रमण हटाया गया।
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अवैध शराब के विक्रय, परिवहन पर भी सख्त
कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब पर कार्यवाही जारी
रखें। इसी प्रकार चिटफंड कंपनियों पर भी कार्यवाही करते रहें। मुख्यमंत्री श्री
चौहान मिलावट से मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ
मुहिम लगातार चलती रहेगी। चलित प्रयोगशाला से एवं सैंपल की जांच करते हुए मिलावट
में संलिप्त माफियाओं पर भी कार्यवाही करें।
11 अप्रैल से होने वाले जल अभिषेक
अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जल
संरचनाओं के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-जल
स्तर बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाएँ। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्रामसभा
और जल चौपालों का आयोजन करें। आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।
मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने रोजगारमूलक कार्यों को प्राथमिकता
देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में सभी प्रकार के
भुगतान समय पर सुनिश्चित करें। भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों पर
कार्यवाही करें। मजदूरों की आधार प्रविष्टि में गति लाएं। सभी स्कूलों में माँ की
बगिया तैयार कराएं। मुख्यमंत्री मनरेगा के तहत आर्थिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग
सीईओ जिला पंचायत स्तर से की जाए। विलंब तथा लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्यवाही
करें। लम्बे सड़कों के निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराएं। ऐसी सड़कें जिनके निर्माण
में अध्यधिक विलम्ब हुआ है उनकी जांच कराते हुए रिपोर्ट भेजें तथा जिम्मेदारी तय
करें। उन्होंने कहा कि देवारण्य, उद्यानिकी, मुनगा प्लांटेशन, नर्सरी, कुक्कुट विकास आदि के कार्यों
में स्व-सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाएं। प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा के
दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के
निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर जियो टेगिंग कराएं तथा राशि जारी करें।
हितग्राहियों को समुचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें।
मंडला जिले में कोदो कुटकी के प्रोत्साहन की सराहना
हुई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर
कमिश्नर कॉफ्रेंस के दौरान कृषि के विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती की संभावनाओं पर
विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की
आय बढ़ाना केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारों की प्राथमिकता है। किसानों को जागरूक
करें तथा उन्हें प्राकृतिक खेती के महत्व एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित
करें। श्री चौहान ने इस दौरान मंडला जिले में कोदो-कुटकी की खेती को दिए जा रहे प्रोत्साहन
की सराहना भी की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में प्राकृतिक खेती के लिए क्लस्टर
स्तर पर बनाई गई कार्ययोजना की विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, एनआरएलएम, पशुपालन तथा अन्य विभागों
के संबंध में जिले में प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए प्रभावी रूप से कार्य
किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल अभिषेक कार्यक्रम की समीक्षा करते
हुए कहा कि जल संरक्षण अभियान जनांदोलन का रूप लेना चाहिए। सभी जिले अपने स्तर पर
जल संरक्षण के इस अभियान को नवाचार करते हुए संपन्न करें। जल संरक्षण से जुड़ी
गतिविधियों में सक्रिय भाग लें। उन्होंने पुष्कर समृद्धि योजना के तहत चयनित किए
गए पुष्कर मरम्मत कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिले अमृत
सरोवर के कार्य को पूर्ण करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएलएफ के माध्यम से
नरेगा कार्यों के क्रियान्वयन में भी मंडला जिले में किए गए कार्यों की सराहना की।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment