कुंडम पुलिस ने बताया कि निवास रोड ग्राम उचेहरा मैं खेरमाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ पर एक व्यक्ति फांसी कर लटका हुआ है| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची| तो मौके पर एक व्यक्ति पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था| नीचे खून फैला हुआ था, कुछ पत्थर एवं डंडे भी पड़े हुए थे| मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे| इस बात की सूचना मिलते ही डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार एवं थाना प्रभारी कुंडम प्रताप मरकाम मौके पर पहुंच गए| पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा डंडे एवं पत्थरों से मारकर हत्या करके शव लटकाया गया है|
रात को 10 बजे घर से निकला था मृतक-
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक ग्राम उचेहरा निवासी 52 वर्षीय सुनील वरकडे है, जो रात में करीब 10:00 बजे अपने घर से निकला था| बताया जा रहा है कि मृतक सुनील झाड़-फूंक जैसा कुछ काम भी करता था| जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि झाड़-फूंक के कारण ही किसी ने सुनील की हत्या कर दी है| पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है|

No comments:
Post a Comment