मण्डला 18 अप्रैल 2022
प्रस्तावित सीएम राईज स्कूलों की
समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सीएम राईज सरकार का एक
महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को सर्वसुविधायुक्त
विद्यालय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय की मैपिंग करते समय स्थान, खेल मैदान, बिजली, पानी सहित अन्य सभी मूलभूत
सुविधाओं का ध्यान रखें। कलेक्टर ने स्कूलवार समीक्षा करते हुए विद्यालयों में
उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने संचालित विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, विद्युत, पेयजल, खेल मैदान आदि की व्यवस्था
के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रस्तावित विद्यालय
के लिए आवंटन की कार्यवाही समय रहते पूर्ण करें। स्थल चयन के पूर्व आर्किटेक्ट के
साथ एसडीएम तथा तहसीलदार निरीक्षण करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी निवास
एवं बिछिया को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालय हेतु भूमि आर्किटेक्ट के साथ
निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मीना
मसराम, समस्त
एसडीएम, सहायक
आयुक्त विजय तेकाम, प्रभारी
जिला शिक्षा अधिकारी एल.एस.मसराम, एडीपीसी मुकेश पांडे,
समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा समस्त सीएम राइस विद्यालय के प्राचार्य
उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment