केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक
रेवांचल टाईम्स:केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आगामी 7 और 8 मई 2022 को रामनगर में प्रस्तावित आदि उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव का सम्पूर्ण आयोजन गौंड़ी संस्कृति की थीम पर करें। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव के आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अंतिम रूप प्रदान करें। आयोजन में जनजाति समुदाय के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रमुखता से शामिल करें। उन्होंने कहा कि बैगा, गौंड़, भील, भारिया, सहरिया, कोकू सहित अन्य जनजातीय समुदाय के कलाकारों को भी आमंत्रित करें। इसी प्रकार म.प्र. शासन के संस्कृति विभाग कलाकारों को भी आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव के आयोजन से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम स्थल में गौंड़ी पैंटिंग आदि के माध्यम से वातावरण तैयार करें। उत्सव के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह, राजा संग्रामशाह आदि के संबंध में भी जानकारियाँ प्रदर्शित की जाए। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कार्यक्रम में जनजातियों की संस्कृति, शिक्षा एवं इतिहास पर भी संगोष्ठी का भी आयोजन करें ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग कुछ न कुछ सीखकर जाएं। श्री कुलस्ते ने आयोजन के संबंध में सभी तैयारियाँ समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment