BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर निवारी तिगड्डे पर ठेला लगाकर खुलेआम किया जा रहा सट्टा का व्यापार-- - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 24, 2022

नैनपुर निवारी तिगड्डे पर ठेला लगाकर खुलेआम किया जा रहा सट्टा का व्यापार--







रेवांचल टाइम्स - सरेआम जम के किया जा रहा है सट्टा पट्टी का काम पुलिस मौन...

मंडला ज़िले के नगर नगर गांव गांव तक इन दिनों  लगातार प्रशासन गलत व अवैध काम करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कड़ी  कार्यवाही कर रही है। ताकि समाज में कानून और शांति कायम रह सके। लेकिन वही इन दिनों नैनपुर नगर के निवारी  तिग़ड्डे में खुलेआम ठेला लगाकर सट्टा का बड़ा कारोबार पुलिस के डर और खौफ के बिना यहां पर जारी है। जहां खुलेआम सट्टा पट्टी लिखी जा रही है और ठेले में बैठकर गांव से आने वाली सट्टा पट्टी और बड़ी रकम को को लिया जा रहा ।इस ठेले पर अवैध सट्टे का कारोबार जोर शोर से चालू है। यहां पर रहने वाले और दुकानदार लगातार इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से करते रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी इस स्थान पर बेरोकटोक सट्टे का कारोबार लगातार जारी है। जो कि स्थानीय पुलिस को ठेंगा बताता हुआ प्रतीत होता है। इन तत्वों को कानून और पुलिस का किसी प्रकार का खौफ एवं डर नहीं है। ठेला लगाकर ऐसे कार्य किया जा रहा है कि जैसे समाज सेवा की जा रही हो। लोगों का कहना है कि यहां ग्राम के लोग काफी लंबे समय से प्रताड़ित है। और यहां पर आने वाले ठेला में बैठने वाले लोग सट्टे के कारोबार के साथ गाली गलौज और अन्य प्रकार के व्यशन यहां करते देखे जाते हैं। प्रतिदिन 1:00 बजे से लेकर शाम के 8:00 बजे तक यहां पर ठेले में भारी भीड़ देखी जाती है। जहाँ अवैध सट्टे का काम पूरी जोर-शोर से किया जाता है। इन तत्वों को किसी प्रकार का कोई खौफ नहीं रह गया है। लंबे समय से यह कार्य यहां पर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव गांव में इनके आदमी सट्टा का कार्य करते हैं और यहां पर लाकर सट्टा की पत्ती और पैसे जमा किए जाते हैं जो लाखों रुपयों की सट्टा पट्टी होती है।ओर उनके बड़े आकाओं को सौंप दिया जाता है जो वार्ड नंबर दो में संचालित होता है। नैनपुर निवारी के तिगड्डे क्षैत्र मैं  सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार जोरो से चारों तरफ बैखोफ बेरोकटोक धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है । सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार मैं संलिप्त खाई बाजो को ना ही जिला प्रशासन का ड़र है ना ही पुलिस विभाग का ड़र , दिन रात लाखों रूपये की सट्टा पट्टी इनके द्रारा खुलेआम लिखी जा रही है वहीं इनके सपोटर गुर्गो के द्वारा भी गांव गांव मे अपने ठीहे बनाकर पुलिस प्रशासन को खुले आम चुनैती देने से बाज नही आ रहे हैं। स्थानी नगर पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि जल्द ही इस पर कार्यवाही कर उक्त ठेले को जप्त किया जाए और यहां पर हो रहे काले कारोबार को तत्काल बंद कराया जाए ।

No comments:

Post a Comment