रेवांचल टाइम्स - मोहखेड जनपद पंचायत मोहखेड में पदस्थ एसडीओ शिवसिंह बघेल एंव उपयंत्री सौरभ जैंन के फर्जीवाडो व बिना लेनदेन के काम न किए जाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मोहखेड पंचायत सरपंच शयामू साहू ने दूसरे दिन मंगलवार को भी जनपद के अधिकारियों पर बरसे। प्रदर्शनी मैदान में सरपंच शयामू साहू ने कहा, वे अब पीछे हटने वाले नही हैं। जब तक एसडीओ और उपयंत्री के निर्माण कार्यों की जांच व कार्यवाही नही की जाती तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे।देरशाम सात बजे मोहखेड तहसीलदार मीना दशरिया,नायब तहसीलदार साधना सिंह,सीईओ भागचंद टिमहरिया, एसआई राजेश कर्वेती,खंड पंचायत अधिकारी कैलाश धुरवे पहुचे.मोहखेड तहसीलदार मीना दशरिया ने सरपंच शयामू साहू बातचीत की उन्होंने आठ दिन अंदर जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने का आशवासन दिया.तहसीलदार दशरिया मेड़म शयामू साहू को पानी पिलाकर भूख हड़ताल को खत्म करवाया गया.वही सरपंच शयामू साहू ने आठ दिन के अंदर में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर जनपद कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी.
-----------------------------------
बिना सरपंच-सचिव की सहमति से उपयंत्री ने निकाल रहे मस्टररोल
ग्राम पंचायत मोहखेड में कचराघर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है.उक्त निर्माण कार्य में उपयंत्री सौंरभ जैंन के द्वारा बिना सरपंच-सचिव कि सहमति से जनपद की लागिन से उक्त निर्माण कार्य के धडल्ले से मस्टररोल निकाल लिए गये.देखा जाये पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यो में एजेंसी ग्राम पंचायत होती है लेकिन यहा पर उपयंत्री ने अपने करीबी दोस्त ठेकेदार विवेक गांवडे को लाभ पहुचाने के फर्जी भुगतान कराया गया.जबकि यह अधिकार पंचायत सचिव एंव रोजगार सहायक कि पंचायत लागिन से किया जाना था.
----------------------------------
कार्य से अधिक निकाली राशि
ग्राम पंचायत मोहखेड में नवनिर्माण चल रहे कचरा घर में मनरेगा अंतर्गत कुल 67 हजार रूपये की मजदूरी है.लेकिन उक्त निर्माण में उपयंत्री सौरभ जैंन द्वारा ठेकेदार को 55952 रूपये का भुगतान कर दिया.देखा जाये उक्त निर्माण कार्य एक प्रतिशत ही हुआ है,इधर उपयंत्री एक तिहाई से अधिक भुगतान कर दिया गया.
-----------------------------------
नही पहुचे जिम्मेदार एसडीएम अधिकारी
एक तरफ जिले के कलेक्टर सौरभ सुमन आज एक बजे सारंगबिहरी कलस्टर में अनुश्रवण कार्यक्रम में भाग लेंगे.इधर सौंसर एसडीएम सहित विभागीय अमला समस्याओं के निराकरण करने में लगा हुआ.जिसको लेकर उन्होंने एक दिन पूर्व मंगलवार को जनपद सभागार में समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की टीएल बैंठक ली गई. किंतु जनपद पंचायत कार्यालय सामने दो दिनो से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैंठे सरपंच शयामू साहू का हालचाल जानने और न ही उनकी समस्याओ को जानने पहुचे.जब वह जनपद के सामने भूख हड़ताल पर बैंठे सरपंच कि समस्या को नही सुन सकते तो वह कया जनता कि समस्या हल कर पायेंगे. जिसका एक तरोताज़ा उदाहरण गुबरेल पंचायत में देखा गया जहा पर एसडीएम श्रैंयास कुमठ ने आठ दिन के अंदर पेयजल समस्या हल करने की घोषणा श की थी.आज उक्त आश्वासन को एक मगह बीत चुके किंतु वह समस्या को हल नही कर पाये.उक्त पंचायत में आज भी जनता पेयजल को तरस रही है.दरअसल यह एसडीएम सिर्फ हवाहवाई बैठको तक सीमित धरातल यह शुन्य है.
इनका कहना
मेरे द्वारा बार-बार उक्त निर्माण कार्य में मस्टररोल निकालने के लिए मना किया गया.उसके बावजूद भी उपयंत्री सौरभ जैंन के द्वारा जनपद लागिन से फर्जी मस्टररोल निकालकर भुगतान किया गया.
दयाराम कोड़ले,सचिव ग्राम पंचायत मोहखेड
मोहखेड पंचायत में मनरेगा योजना से मोक्षधाम में वृक्षारोपण कार्य पांच सालो के लिए स्वीकृत था,पंचायत ने चंद सालो में स्वीकृत अवधि से से अधिक भुगतान कर दिया गया इसलिए उक्त योजना को बंद कर दी है.जिसको लेकर सरपंच की लड़ाई है.जहा तक धगाडियामाल पंचायत सरपंच द्वारा मूल्यांकन में रिश्वत देने की बात तो आप सरपंच-सचिव से पूछे.
शिवसिंह बघेल,सहायक यंत्री जनपद पंचायत मोहखेड
उक्त घटनाक्रम को लेकर दोनो अधिकारियों का प्रतिवेदन बनाकर जिले में भेजा गया है.उक्त कार्यवाही जिले से होगी.इस बारे में आपसे कुछ नही कह सकता.
भागचंद टिमहरिया, सीईओ जनपद पंचायत मोहखेड


No comments:
Post a Comment