शहर में 3000 से ज़्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। गृह मंत्री शाह जम्बूरी ग्राउंड में वन समितियों के सदस्यों को कुल राजस्व में से लाभांश का 20 फीसदी राशि और तेंदू पत्ता संग्राहकों को लगभग 70 करोड़ रुपए के बोनस के वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही वो पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गृह मंत्री प्रदेश बीजेपी कार्यालय भी पहुंचेंगे और दिग्गज नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शिवराज मंत्रिमंडल और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मिशन 2023 को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं आज जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
22अप्रैल को अमित शाह सुबह 10:30 बजे भोपाल एयरपोर्ट आएंगे।
करीब 8 घंटे भोपाल में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह।
सुबह 10:50 बजे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे।
अमित शाह दोपहर 1 बजे लाल परेड ग्राउंड हेलीपैड पहुचेंगे।
अमित शाह दोपहर 1:20 बजे सीएम हाउस में लंच करेंगे।
शाह दोपहर 2:15 बजे जंबूरी मैदान रवाना होंगे।
अमित शाह दोपहर 2:25 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे।
अमित शाह 4:35 से 6:35 तक बीजेपी दफ्तर मे रहेंगे।
शाम 6:40 बजे स्टेट हैंगर से दिल्ली रवाना होंगे।
सीएम ने ली बैठक
गृह मंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने निवास से अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
वहीं वीडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह के दिमाग में मिशन 2023 है। दो घंटे तक वो प्रदेश कार्यालय में रहेंगे। भोपाल में अमित शाह का एतिहासिक स्वागत होगा। व्यापक तैयारी की जा रही हैं।

No comments:
Post a Comment