मंडला 4 अप्रैल 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय-सीमा
बैठक ली। बैठक में उन्होंने उपार्जन की विस्तृत समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि सभी
एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में उपार्जन कार्य को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं।
उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र के निर्धारित उपार्जन केन्द्रों की सूची रखते
हुए इन केन्द्रों में किसानों के लिए बैठने, छाया-पानी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित
करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम अपने स्तर पर बैठकें आयोजित करें। उन्होंने
संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों की मैपिंग सुनिश्चित
करें। उन्होंने उपार्जन के परिवहन, उठाव, मीलिंग
के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि किसानों
का भुगतान बिना किसी परेशानी के संपन्न कराएं। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में
बारदानों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने उपार्जन के लिए अपनी पसंद
के समय, स्थान
तथा उपार्जन केन्द्र का स्लॉट बुक करते हुए सुविधापूर्वक उपार्जन कार्य कर पूर्ण
कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सोसायटियों में साफ-सुथरी क्वालिटी का उपार्जन
करें। कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया है कि उपार्जन केन्द्रों में
गुणवत्तापूर्ण फसल का ही उपार्जन करें।
7 को
अन्न उत्सव, सुबह
7
बजे से खुलेंगी दुकानें
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री गरीब
कल्याण योजना के तहत किए जाने वाले खाद्यान्न वितरण के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 10
तारीख तक अप्रैल माह का 70
प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने खाद्यान्न वितरण एवं उठाव से
संबंधित जरूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि 7 अप्रैल को अन्न उत्सव
आयोजित करने संबंधी सभी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से ही पीडीएस दुकानें
खुली रहेगी तथा शाम 6-7
बजे तक राशन वितरण किया जाएगा। श्रीमती सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया
कि खाद्यान्न की पहुंच एवं वितरण संबंधी जरूरी तैयारियां पूरी करें।
सभी स्कूलों में प्रारंभ करें मध्यान्ह भोजन
श्रीमती
सिंह ने निर्देशित किया कि नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त करते हुए सभी स्कूलों
में मध्यान्ह भोजन बनाने एवं वितरण करने संबंधी कार्य करें। उन्होंने कहा कि
जिलाधिकारी अपने मैदानी भ्रमण के दौरान सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में
जाकर मध्यान्ह भोजन वितरण की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह
भोजन गुणवत्तापूर्ण रूप से प्रदान करें। महिला बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा
विभाग मध्यान्ह भोजन संबंधी कार्यवाही जारी रखें। उन्होंने सभी बीईओ एवं बीआरसी को
भी इस संबंध में निर्देश दिए।
11
अप्रैल से सभी पंचायतों में होंगे जल संरक्षण के कार्य
कलेक्टर
ने ग्रामीण विकास विभाग एवं संबंधितों को निर्देशित किया कि जल अभिषेक अभियान के
तहत 11
अप्रैल से जिले की सभी पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य एकसाथ प्रारंभ होंगे।
उन्होंने हर पंचायत में कम से कम 4 से 5 जल
संरक्षण कार्य को चिन्हित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि जल संरक्षण
के महत्व को समझाने एवं इस कार्य को जन आंदोलन बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर रैली, जल चौपाल, जल यात्रा, कलश यात्रा प्रारंभ करें।
साथ ही आजादी के ’अमृत
महोत्सव’ के
अंतर्गत अमृत सरोवर के निर्माण, मरम्मत या पुर्नउद्धार के संबंध में कार्यवाही करें। कलेक्टर ने जन अभियान
परिषद को भी निर्देशित किया कि जल अभिषेक कार्यक्रम के तहत ब्लॉक एवं पंचायत स्तर
पर भी सघन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्य जारी रखें।
पीडीएस एवं उपार्जन केन्द्रों में भी करें आयुष्मान
पंजीयन
बैठक
में कलेक्टर ने आयुष्मान पंजीयन की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए मिशन मोड पर
इस कार्य को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद पात्र
हितग्राहियों के आयुष्मान पंजीयन कराएं। उन्होंने पीडीएस दुकानों, उपार्जन केन्द्रों में भी
आयुष्मान पंजीयन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने गांव एवं
शहरों में गौरव दिवस के आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर लोकल
स्तर के ऐतिहासिक दिन, घटनाएं
एवं महत्व की जानकारी एकत्र करते हुए गौरव दिवस के आयोजन करने के निर्देश दिए।
उन्हांेने बैठक में भू-आवासीय योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने
स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए एसडीएमवार ड्रोन सर्वे, त्रुटि सुधार, नोटिफिकेशन की जानकारी ली।
श्रीमती सिंह ने अप्रैल माह में नजूल नवीनीकरण के लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने बच्चे एवं माताओं के स्वास्थ्य रैकिंग की ब्लॉकवार समीक्षा की।
उन्होंने 12 से
14 वर्ष के बच्चों के कोविड
वैक्सीनेशन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी समन्वय
बनाने के निर्देश दिए।
जल अभावग्रस्त इलाकों में पानी की व्यवस्था बनाएं
श्रीमती
सिंह ने कहा कि शालात्यागी बालिकाओं एवं बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन पूर्ण करें।
उन्होंने एनआरसी भर्ती, लाडली
लक्ष्मी योजना, मातृ
वंदना योजना, सुकन्या
समृद्धि योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने ईईपीएचई को निर्देशित किया कि
जल आभावग्रस्त गांवों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा
कि ऐसे गांवों में विकल्प की तलाश करते हुए पानी की कमी को पूरा करने के उपाय
करें। कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालयों में
ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए बिजली विभाग से समन्वय बनाएं। आगामी माह में बिजली
बिलों की राशि की समीक्षा की जाएगी। बैठक में उन्होंने स्कूल एवं आंगनवाड़ी
केन्द्रों में शतप्रतिशत बिजली एवं नलजल कनेक्शन के संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने सरकारी स्कूलों के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए बनाएं प्री-एजुकेशन
मॉड्यूल
कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी
को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के प्री-एजुकेशन के लिए
मॉड्यूल तैयार करें तथा अच्छे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें प्रतिष्ठित
स्कूलों का भ्रमण भी कराएं। उन्होंने पीओ डूडा को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों
में कचरा फेके जाने वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए इन स्थानों को सफाई कर तुलसी
के पौधे लगाएं। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, समाधान प्रकरण, पेंशन प्रकरण, जमीन आवंटन एवं विभागीय समन्वय के मुद्दों पर चर्चा
करते हुए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ रानी
बाटड, एडीएम
मीना मसराम, सभी
एसडीएम, सीईओ
जनपद, तहसीलदार
एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment