BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शादी का झांसा देकर 8 साल से बनाता रहा शारीरिक संबंध - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 19, 2022

शादी का झांसा देकर 8 साल से बनाता रहा शारीरिक संबंध


रेवांचल टाइम्स मण्डला - आदिवासी बहुल जिला मण्डला में आदिवासी लड़कियों के शोषण का मामला कोई नया नही हैं एक ऐसा ही मामला सामने आया है पीड़ित युक्ति ने अपने साथ हुए शोषण की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला पहुंची। जहां पर पीड़ित युक्ति शिकायत पत्र के माध्यम से अपने साथ हुए शोषण के बारे में बताई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने युक्ति को कार्यवाही का आश्वासन दिया। पीड़ित युवती अधिक जानकारी देते हुए बताई की शोषण करने वाला युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता है जो शिकायत करने पर मझे धमकी देता है कि मै तुझे गोली मार दूंगा और तेरे ऊपर तेजाब से हमला कर दूंगा। साथ ही मेरे परिवार वालों को भी जान से मार की धमकियां देता है इसी डर से पीड़ित युवती ने पूर्व में शोषण की शिकायत लेकर पुलिस प्रशासन तक नहीं गई।लेकिन अब हिम्मत कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी संगठन के सहयोग से पुलिस प्रशासन से न्याय के लिए गुहार लगाई है। साथ पीड़िता ने बताई की मेरे साथ शोषण करने वाला युवक और उसके परिजन भी मुझे औऱ मेरे परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दे रहे है वही पीड़ित युक्ति ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताई कि वह 8 वर्ष पूर्व जब यशू सिंधिया निवासी बस स्टैंड मंडला के द्वारा मुझे प्रेम जाल में फंसा कर शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वही जब मेरे द्वारा शादी करने की बात की जाती थी तो वह बाद में करेंगे कह कर मुझे हमेशा टाल देता था अभी कुछ दिन पूर्व में यशु सिंधिया उसके भाई वासु सिंधिया और उसके चाचा सोनू सिंधिया द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है साथ ही जातिगत गालीगलौज कर रहे है। यशु सिंधिया के द्वारा मुझसे शादी ना करने की बात की जा रही है मेरे फोन करने पर उनके द्वारा मुझे जातिगत गालियां दी जाती है। जिससे मैं और मेरा परिवार भयभीत है वहीं इस मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष द्रोपती वरकड़े ने युवती के साथ देते हुए शोषण के मामले में कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन की है। साथ ही जिले के आदिवासी संगठन और आदिवासी समाज भी इस मामले को लेकर कड़ी कार्यवाही की बात कर रहे है साथ ही आदिवासी समाज के लोगो का कहना है कि अगर इस मामलें में आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने में पुलिस प्रशासन हीलाहवाली की तो पूरा आदिवासी समाज सड़क पर आंदोलन करेगा।  अब देखना होगा कि जिला पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर क्या रूख अपनाती है।

No comments:

Post a Comment