BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई: 2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 19, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई: 2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी



रेवांचल टाइम्स: मप्र में लोकायुक्त की टीम द्वारा लगातार रिश्वतखोर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रीवा लोकायुक्त ने एक पटवारी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। नक्शा तरमीन करने के एवज में मांगी थी 3 हजार की रिश्वत।


जानकारी के मुताबिक, आवेदक छोटे लाल पटेल निवासी ग्राम मढ़ा रामपुर नैकिन, जिला सीधी पेशे से किसान हैं। उन्होंने रीवा लोकायुक्त एसपी को शिकायती आवेदन दिया। एसपी को बताया कि बृजनंदन दास साकेत पटवारी प्रभारी हल्का मढ़ा द्वारा जमीन का नक्शा तरमीन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक किसान से 3 हजार की रिश्वत मांगी गई, जिसमें एक हजार पूर्व में ले चुके हैं। शेष राशि 2 हजार मंगलवार को लेना तय हुआ था। एसपी ने मामले की जांच कराई जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को ट्रैप करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। निरीक्षक जियाउल हक एवं 12 सदस्यीय टीम द्वारा ये कार्यवाही की गई।

No comments:

Post a Comment