BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश के इन राज्यों में बढ़ने वाली है गर्मी, 5 दिनों तक चलेगी लू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 2, 2022

देश के इन राज्यों में बढ़ने वाली है गर्मी, 5 दिनों तक चलेगी लू




रेवांचल टाईम्स:देश के अधिकांश हिस्से में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है. गर्मी इतनी तेज है कि लोगों को अब छाता व स्कार्फ तक लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में स्थित राज्यों में तेज लू (Heat Wave) चलने की बात कही है. मौसम विभाग ने इस बाबत यैलो अलर्ट जारी कर कहा है कि इन राज्यो में अगले कुछ दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी.

अन्य राज्यों व शहरों का हाल
मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश और राजस्थान में तेज लू चलने की आशंका है. गर्म हवाओं के चलने के कारण पारा भी उपर बढ़ेगा. वहीं 2 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, यूपी, गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी लू चलने के आसार है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 अप्रैल को लू चलने की बात कही गई है और महाराष्ट्र में भी लू की आशंका है.

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है. साथ ही पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम में बारिश की संभावना जताई गई है. बता दें कि ओडिशा में बोलांगीर जिले में शुक्रवार के दिन पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं संभावना जताई गई है कि चार से पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. कई स्थानों पर सामान्य से 3-4 डिग्री तापमान ही अधिक व अंदरुनी ओडिशा में 40 डिग्री से ऊपर रहेगा.

दिल्ली में तापमान
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक शुष्क मौसम के कारण उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. शुक्रवार के दिन दिल्ली के दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. संभावना जताई गई है कि 3-5 अप्रैल के बीच दिल्ली में लू चल सकती है.

No comments:

Post a Comment