कल 12 बजे पीएम मोदी मोदी राज्यों सग करेंगे कोरोना की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (बुधवार को) दोपहर 12 बजे कोरोना के मौजूदा स्थिति और चौथी लहर के लिए तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बताते चलें कि कुछ राज्यों में संक्रमितों की संख्या में आए उछाल ने माथे पर चिंता की लकीरें ला दीं. ऐसे में कई राज्यों में जहां कोरोना की पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है तो कुछ राज्यों में इस पर विचार किया जा रहा है.
अगर कोरोना के ताजा आंकड़ों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2483 नए मरीज दर्ज किए हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 636 हो गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है. संक्रमण की रोजोना दर 0.55 और साप्ताहिक दर 0.58 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 23 हजार 311 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है. पूरे देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 187.95 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं.

No comments:
Post a Comment