महिला सहित 4 सटोरिये रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गये, फरार मुख्य सटोरिये बल्लू केवट की तलाश, नगद 9 हजार 100 रूपये, सट्टा पट्टी आदि जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर / यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की टीम द्वारा एक महिला सहित 4 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 9 हजार 100 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि आज दिनॉक 27-4-22 को क्राईम ब्राचं को सूचना मिली कि एकता चौक निवासी बल्लू केवट सट्टा खिलवाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्राचं एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहॉ मुख्य सटोरिया बल्लू केवट भागने मे सफल हो गया, सट्टे के अवैध व्यापार मे लिप्त 1-रोहणी उर्फ रोनाल्ड उम्र 32 वर्ष निवासी मेडिकल कालेज गढा, 2-आमिर खान उम्र 23 वर्ष निवासी बजरंग नगर गढा, 3-किशन रैकवार उम्र 28 वर्ष निवासी तिलहरी, 4-श्रीमति आशा केवट उम्र 35 वर्ष निवासी गंगा सागर तालाब के पास गढा को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर किशन ने सट्टा लिखना स्वीकार करते हुये बताया कि सट्टा लिखकर सट्टे की रकम आशा केवट को रखने के लिये देते थे। सटोरियों से नगद 9 हजार 100 तथा सट्टा पट्टी की रसीद बुक जप्त करते हुये सभी सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार मुख्य सटोरिये बल्लू केवट की सरगर्मी से तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका - सट्टा लिखते हुये सटोरियों को रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह , सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल, अमित श्रीवास्तव, आरक्षक मोहित, खेमचंद, वीरेन्द्र थाना गढा के सहायक उप निरीक्षक जगदीश चडार, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, आरक्षक नीरज, अरूण, महिला सैनिक उमा की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment