BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रदेश के इन जिलों 48 घंटे में होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 23, 2022

प्रदेश के इन जिलों 48 घंटे में होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत





रेवांचल टाइम्स :प्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों ने राहत की सांस ली है। बदलते मौसम से तापमान गिर गया और दिन में बादलों के चलते दिन में भी लोग घरों से बाहर निकले। मौसम का यह हाल अगले 48 घंटे भी बना रहेगा जिससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ होने पर शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दरअसल मौसम आया बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के साथ पाकिस्तान और पंजाब के क्षेत्र में चक्रवात के चलते हुआ है। उत्तरीय पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे भाग में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। वहीं उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश से एक टर्फ लाइन जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.6 खरगौन में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के बैतूल जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई और प्रदेश के शेष जिलों में मौसम मुख्यतः: शुष्क रहा है। इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में विशेष रूप से तापमान में गिरावट आई है, रीवा, शहडोल, सागर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में भी तापमान काफी गिर गया है, भोपाल संभाग के जिलों काफी बढे तथा अन्य संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री खरगौन में दर्ज किया है। मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमानों में 3 सें 4 डिग्री की बढोत्तरी की संभावना। वही प्रदेश में 18 किमी/घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले 48 घंटे में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने का असर सोमवार से दिखाई देगा। प्रदेश के जिलों में फिर से मौसम बदल जाएगा और बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान फिर से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से कम रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमानों में काफी गिरावट के साथ सबसे अधिक अधिकतम तापमानों में गिरावट उज्जैन में -7.5 डिग्री देखी गई। अत्यधिक गिरावट, -5.1 डिग्री या उससे नीचे उज्जैन, इंदौर, भोपाल धार, राजगढ़, राजगढ़, गुना, रतलाम, में दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment