मण्डला 23 अप्रैल 2022
रबी विपणन वर्ष 2022-23 हेतु जिले में गेहूं विक्रय के
लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं, इन केन्द्रों पर कृषकों द्वारा अपनी उपज का गेहूं
विक्रय के लिए 14715
कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है। इनमें से 1829 कृषकों के द्वारा 80775.55
क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया। कृषकों से अनुरोध किया गया है कि अपने
नजदीकी केन्द्र पर जाकर 30
अप्रैल 2022 तक वेबसाईट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx पर
रबी 2022-23 के किसान स्लॉट बुकिंग के
ऑप्शन पर जाकर अपनी गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि
सुनिश्चित कर लें। साथ ही अपनी उपज का विक्रय के लिए साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू.
मापदण्ड की तैयार कर उपार्जन केन्द्र लेकर आएं। ताकि किसी भी प्रकार के परेशानी से
बचा जा सके।

No comments:
Post a Comment