Breaking

revanchal times new

एलपीजी की काला बाजारी करने वालों पर टिकरिया पुलिस की कार्यवाही, पुलिस द्वारा लगभग 25 लाख का सामान किया गया जप्‍त...



         रेवांचल टाइम्स - प्रदेश के मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में मण्डला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों को गुण्डा बदमाश एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या कालाबाजारी के बारे में किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत, फीडबैक पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें ।

            इसी तारत्‍म्‍य में दिनांक 05/04/2022  को अति . पुलिस अधीक्षक मण्डला गजेन्द्र सिंह कवर के मार्गदर्शन में एवं अनु . विभागीय अधिकारी ( पुलिस ) निवास सुश्री आकांक्षा परस्ते के नेतृत्व में ग्राम कूम्हा में स्थित मुबारक अली का मकान के सामने अवैध एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी टिकरिया निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर एवं तहसीलदार नारायणगंज शांतिलाल विश्नोई की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही की गई। मुबारक अली के घर के सामने आंगन में अनाधिकृत रूप से TATA ACE ( छोटा हाथी ) वाहन क्रमांक MP41LA0201 में LPG GAS रिफिलिंग किट लगी हुई पायी गई जिसमें 800 कि.ग्रा . की गैस टंकी भी लगी थी तथा घर के आगन में एक अशोक लीलैंड कंपनी का ट्रेलर गैस कैप्सूल टैंक लगा हुआ जिसका क्रमाँक MP09HF6415 जिसमें अवैध LPG GAS भरी हुई है तथा मुबारक अली के घर से 08 नग HPCL कमर्शियल गैस सिलेण्डर बरामद हुये । मौके पर उपस्थित प्रदीप साहू जो अनाधिकृत निर्मित LPG GAS रिफिलिंग किट वाहन का स्वामी से पूछताछ पर बताया कि रिफिलिंग किट से रायपुर मनेरी रोड पर चलने वाले LPG GAS कैप्सूल ट्रैलर से अवैध रूप से LPG GAS निकालकर उक्त जप्त ट्रेलर में अवैध भण्डारण करते हुये 15 दिवस में ट्रैलर भर कर दूसरे जिलों में LPG GAS की कालाबाजारी करना बताया । दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना टिकरिया मे अपराध क्रमांक 37/2022 धारा 285,34 भादवि, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा निम्न वाहन व सेलेण्डर जप्त किये गये । ( 1 ) एक LPG GAS रिफिलिंग किट मय वाहन MP41LA0201 कीमती 8,00,000 रूपये । ( 2 ) एक अशोक लीलेंड कंपनी का ट्रेलर गैस कैप्सूल टैंक लगा हुआ MP09HF6415 जिसमें करीबन 2 - 3 टन • अवैध LPG GAS भरी हुई है । कुल कीमती 17,00,000 रूपये । ( 3 ) 08 नग HPCL कमर्शियल गैस सिलेण्डर कीमती 15,200 रूपये । कुल कीमती 25,15,200 रूपये l

उक्‍त कार्यवाही में राजस्‍व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में निरी . माधवसिंह ठाकुर , उप निरी . प्रीति वर्मा , प्र . आर मनोज सेन , आर . प्रदीप कुन्जाम , आर . देवेन्द्र धुर्वे , आर . प्रशांत बघेल , आर . रंजीत मरठे , चा . प्र .आर अनूपचंद भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post