BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
16 नगाड़ों की गूंज से गूंजेगा मण्डला... सांस्कृति नृत्य ’’कुदुम्ब’’ से होगा खिलाड़ियों का स्वागत... 28 अप्रैल से शुरू होगी स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 26, 2022

16 नगाड़ों की गूंज से गूंजेगा मण्डला... सांस्कृति नृत्य ’’कुदुम्ब’’ से होगा खिलाड़ियों का स्वागत... 28 अप्रैल से शुरू होगी स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप


मण्डला - स्थानीय पुलिस लाइन खेल मैदान आने वाली 28 तारीख से प्रारंभ 69 वीं मध्यप्रदेश राज्य (अंतरजिला) सीनियर पुरूष कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। जिसके संदर्भ में 26 अप्रैल को कंट्रोल रूम (कबड्डी) में आयोजन की विभिन्न समितियों सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें खेल के इस महाकुंभ में आये विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों के खिलाड़ी तथा अतिथियों का नगर मार्च फास्ट करने का निर्णय लिया गया है। विदित हो कि इस कबड्डी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की लगभग 75 टीमें, 900 खिलाड़ियों एवं देश के विभिन्न प्रांतों से 50 नेशनल एवं इंटरनेशनल एंपायर शामिल होंगे, जिसमें मण्डला जिले के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि अतिथियों का स्वागत समूचा मण्डला जिला अपनी संस्कृति, परंपरा एवं अतिथि देवो भवः के आधार पर करेगा। 16 पारंपरिक नगाड़े की गूंज एवं कुदुम्ब नृत्य टीम आकर्षक एवं मनोरम दृश्य के साथ अतिथियों का स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। नगर मार्च फास्ट में जिले के सभी खेल संघ, सांस्कृतिक एवं सामजिक संस्थाएं स्वागत करते हुए मार्च फास्ट में शामिल होंगी। यह मार्च फास्ट 28 अप्रैल को स्थानीय महात्मा गांधी मैदान (स्टेडियम) से 4 बजे प्रारंभ होकर बड़ चौराहा, चिलमन चौक, बस स्टेंण्ड, लालीपुर चौराहा से होते हुए स्टेट बैंक, बैगाबैगी चौक, नेहरू स्मारक के पश्चात पुलिस लाईन मैदान पहुंचेगी। जहां मंच पर अतिथिगणों के स्वागत के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जावेगा, तत्पश्चात 28 अप्रैल से 1 मई तक निरंतर कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। अतिथियों एवं खिलाड़ियों की समुचित आवास एवं भोजन व्यवस्था की जा रही है। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, मंडला विधायक देव सिंह सैयाम, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते, नपा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, पूर्व विधायक पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। भीष्म द्विवेदी ने नगर वासियों से अपील की है कि जिले में आये सभी अतिथियों के स्वागत हेतु नगर मार्च फास्ट में शामिल अवश्य होंवे।
मंडला की टीम हुई घोषित -
मंडला जिला कबड्डी संघ के सचिव डी. एस. ठाकुर ने बताया कि 69वीं मध्यप्रदेश राज्य (अंतर जिला) सीनियर पुरुष कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 में मंडला की टीम भी शिरकत कर रही है। इस टीम में पिंडरई पंडरिया के अनुराग मरावी व कृष्ण कुमार उनके, राम देवरी के सियाराम मरावी, भालपानी के राजेंद्र मरावी, पिपरिया के रामरतन तेकाम, घूरवाड़ा के प्रदीप भाँवरे व कमलेश भाँवरे, पिपरिया के राजकुमार कुलस्ते, पाठक सिहोरा के कमल मरावी, मंडला के शुभम विश्नोई, मोहगांव के सुरजीत वाडिवा व अंकित उइके शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment