BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसुनवाई में कलेक्टर ने 16 आवेदकों की सुनी समस्याएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 22, 2022

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 16 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मण्डला 22 मार्च 2022








जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 16 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में हीरापुर निवासी काशीराम परिहार ने विकलांगता पेंशन दिलवाने, ग्राम चूनाभट्टा निवासी श्यामलाल चंद्रौल ने विद्युत बिल के संबंध, करियागांव के ग्रामवासियों ने पानी टंकी का बाउन्ड्रीवॉल एवं पानी टंकी से गांव तक पाईपलाईन की सुविधा के संबंध, वार्ड क्रं-11 शंकर चौक बम्हनी निवासी कामनी ने संबंल योजना की राशि दिलाने के संबंध में, वार्ड क्रं-4 नैनपुर निवासी हरिश्चन्द्र अहिरवार ने आर.टी.ओ. मण्डला से बस परमिट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

No comments:

Post a Comment